Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, कई महिला पदाधिकारियों...

Jaunpur News आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, कई महिला पदाधिकारियों ने थामा भाजपा का दामन

0
🔊 खबर सुनें

आवाज़ न्यूज़ संवाददाता | जौनपुर

जौनपुर में आम आदमी पार्टी (आप) को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब पार्टी की कई महिला पदाधिकारियों ने संगठन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने सभी नेताओं का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

भाजपा में शामिल होने वालों में आम आदमी पार्टी की जिला सचिव अनीता श्रीवास्तव, महिला जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष साधना त्रिपाठी तथा सदस्य प्रियंका दुबे प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद नेताओं ने कहा कि वे लंबे समय से आम आदमी पार्टी की नीतियों और कार्यशैली से असंतुष्ट थीं। उनका आरोप है कि पार्टी में जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही थी और संगठनात्मक स्तर पर अपेक्षित सम्मान नहीं मिल रहा था। उन्होंने कहा कि विकास और जनहित के मुद्दों पर भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा पर कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और इसी कारण विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भाजपा से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है तथा पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को उसके समर्पण और कार्य के आधार पर सम्मान दिया जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई सदस्याओं के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में पीयूष गुप्ता, अजय सिंह, परविंदर चौहान, धर्मेंद्र मिश्र, राजकेशर पाल, रागिनी सिंह, राखी सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आवाज़ न्यूज़

सच, समान, निष्पक्ष

www.aavaj.com

www.aawaznews.com

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News बदलापुर विधानसभा में विधायक निधि से 104 कार्य स्वीकृत, बदलापुर विकास खंड क्षेत्र को मिला सबसे बड़ा हिस्सा
Next articleJaunpur News उत्तराखंड PCS में बदलापुर का बढ़ाया मान, प्रशांत पांडेय बने सहायक नगर आयुक्त
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।