Home आवाज़ न्यूज़ पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या, एशियन पैरा गेम्स के...

पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या, एशियन पैरा गेम्स के लिए क्वालीफाई करने के दो दिन बाद मर्डर

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में राष्ट्रीय स्तर के पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक मुरादनगर का रहने वाला था और मात्र दो दिन पहले बेंगलुरु में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर जापान में होने वाले एशियन पैरा गेम्स के लिए क्वालीफाई कर चुका था।

पुलिस के अनुसार, चिराग दिल्ली के एक हॉस्टल से गांव जा रहा था, जब साईं उपवन इलाके में उसकी हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध दिखाई दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने चिराग के ही एक साथी पैरा एथलीट को हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है और परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

The post पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या, एशियन पैरा गेम्स के लिए क्वालीफाई करने के दो दिन बाद मर्डर appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleUS डिफेंस सेक्रेटरी पेटे हेगसेथ ने की पाकिस्तान की सराहना, बोले- ट्रंप और आसिम मुनीर के बीच सच्ची दोस्ती विकसित हो रही है
Next articleजनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने भारत के नए सीडीएस के रूप में कार्यभार संभाला
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।