Home आवाज़ न्यूज़ संतकबीरनगर में नेपाली लड़की के साथ सरेआम छेड़छाड़, आरोपी भाजपा पूर्व मंडल...

संतकबीरनगर में नेपाली लड़की के साथ सरेआम छेड़छाड़, आरोपी भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष का बेटा, वीडियो वायरल

0
🔊 खबर सुनें

जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के नन्दौर चौराहे पर एक नेपाली मूल की युवती के साथ छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने दुकान पर युवती के साथ अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीड़ित युवती ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। उसने आरोप लगाया कि आरोपी दबंग किस्म का है और राजनीतिक संरक्षण के कारण खुलेआम ऐसी घटनाएं करता है।

पुलिस कार्रवाई
बखिरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी, जो भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष का बेटा बताया जा रहा है, फिलहाल फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है।

The post संतकबीरनगर में नेपाली लड़की के साथ सरेआम छेड़छाड़, आरोपी भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष का बेटा, वीडियो वायरल appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 9 आतंकियों को गिरफ्तार किया, हथियार बरामद
Next articleJaunpur News एंटी रोमियो टीम की कार्रवाई, महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।