Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News प्रसूता की मौत के बाद इंद्रावती अस्पताल सीज, एफआईआर की...

Jaunpur News प्रसूता की मौत के बाद इंद्रावती अस्पताल सीज, एफआईआर की तैयारी | आवाज़ न्यूज़

0
🔊 खबर सुनें

 जौनपुर। मछलीशहर नगर स्थित इंद्रावती अस्पताल को प्रसूता की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सीज कर दिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार पवारा थाना क्षेत्र के सजईकला गांव निवासी ज्वाला अपनी पत्नी रेनू (30) को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में सीजर ऑपरेशन के बाद मृत शिशु पैदा हुआ और प्रसूता की हालत गंभीर हो गई। बाद में अधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद अस्पताल स्टाफ मौके से फरार हो गया। देर रात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर जांच की, जहां केवल दो स्टाफ नर्स मौजूद मिलीं। अस्पताल में आवश्यक वैध प्रपत्र नहीं मिलने पर उसे सीज कर दिया गया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय सिंह ने बताया कि अस्पताल को सीजर करने की अनुमति नहीं थी। मामले में कार्रवाई की जा रही है तथा क्षेत्र के अन्य निजी अस्पतालों की भी जांच कराई जाएगी।

वहीं पुलिस के अनुसार परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए लिखित सूचना दी है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleट्विशा शर्मा मामला: CBI ने पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया
Next articleJaunpur news मोबाइल टावर पर चढ़े युवक श्रीप्रकाश यादव की मौत मामले में जांच रिपोर्ट ने प्रशासनिक लापरवाही की कई परतें खोल दी हैं।
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।