Home आवाज़ न्यूज़ पीएम मोदी के बेंगलुरु दौरे से पहले जेलेटिन स्टिक्स बरामद, 6 पुलिसकर्मी...

पीएम मोदी के बेंगलुरु दौरे से पहले जेलेटिन स्टिक्स बरामद, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

0
🔊 खबर सुनें

पीएम मोदी के बेंगलुरु दौरे से पहले जेलेटिन स्टिक्स बरामद, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंडरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक सामने आई है। दौरे के रूट के पास दो जेलेटिन स्टिक्स बरामद होने के मामले में 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 10 मई को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा सैनिटाइजेशन के दौरान कागलिपुरा के पास फुटपाथ किनारे दो जेलेटिन स्टिक्स मिले थे। यह जगह मुख्य कार्यक्रम स्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर है।

बेंगलुरु साउथ (रामनगरा) के पुलिस अधीक्षक ने जांच पूरी होने तक 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। मामले की गहन जांच चल रही है कि जेलेटिन स्टिक्स वहां कैसे पहुंचे और क्या कोई सुरक्षा भंग करने की कोशिश थी।

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने इसे कांग्रेस सरकार की “गंभीर सुरक्षा चूक” बताते हुए निंदा की है।

The post पीएम मोदी के बेंगलुरु दौरे से पहले जेलेटिन स्टिक्स बरामद, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदिल्ली जिमखाना क्लब ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, 5 जून तक खाली करने के आदेश पर लगाई रोक की मांग
Next articleजौनपुर में आजाद बिंद दूल्हा हत्याकांड का इनामी आरोपी रवि यादव मुठभेड़ में ढेर, SHO घायल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।