Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News शादी की खुशियों के बीच मातम, ट्रक की टक्कर से...

Jaunpur News शादी की खुशियों के बीच मातम, ट्रक की टक्कर से सिविल इंजीनियर युवक की मौत

0
1001410437
🔊 खबर सुनें

 जौनपुर। जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार सिविल इंजीनियर युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार सुजानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर भरहरा गांव निवासी नागेंद्र पटेल (32) मुंबई में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। वह बीते दिनों अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने घर आए थे।

शुक्रवार रात वह बाइक से अपने गांव से पवारा थाना क्षेत्र के ऊंचौरा स्थित ननिहाल जा रहे थे। इसी दौरान मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बिंद बस्ती के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि नागेंद्र पटेल हाल ही में सगाई होने के बाद मुंबई लौटने की तैयारी में थे। उनकी अचानक मौत से परिवार में मातम का माहौल है।

मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसंदीप गौतम हत्याकाण्ड का हुआ खुलासा, प्रेम बना मौत का कारण
Next articleJaunpur News आजाद बिंद हत्याकांड में एक लाख का इनामी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर | आवाज़ न्यूज़
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।