Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News दिल्ली की छात्रा को लखनऊ में तीन दिन तक बंधक...

Jaunpur News दिल्ली की छात्रा को लखनऊ में तीन दिन तक बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप, जौनपुर निवासी युवक समेत तीन पर केस

0
1001410351
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर/लखनऊ। दिल्ली में पढ़ाई कर रही एक युवती ने लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी जौनपुर के जलालपुर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

पीड़िता के अनुसार वह 15 मई को जौनपुर से दिल्ली जाने के लिए ट्रेन से निकली थी। रास्ते में उसका परिचित शिवम यादव अपने एक साथी के साथ लखनऊ के चारबाग स्टेशन पहुंचा और बातचीत के बाद उसे ट्रेन से उतार लिया।

आरोप है कि युवती को सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित एक कमरे में ले जाया गया, जहां कथित रूप से कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि बाद में दो अन्य युवक भी वहां पहुंचे और तीन दिनों तक बंधक बनाकर उसका शोषण किया गया।

किसी तरह दिल्ली पहुंचने के बाद युवती ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद रेलवे हेल्पलाइन और पुलिस की मदद से मामला दर्ज कराया गया। युवती के बयान के आधार पर दिल्ली के आनंद विहार थाने में केस दर्ज हुआ, जिसे बाद में लखनऊ ट्रांसफर कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़िता और मुख्य आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते थे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleभाजपा ने यूपी को अंधकार में धकेला, 2027 में होगा सफाया: अखिलेश यादव
Next articleबाउंड्री तोड़ घर में घुसे बदमाश, लाखों के गहने और नकदी लेकर हुए फरार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।