Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News शाहगंज अभिषेक हत्याकांड में दो दोषियों को उम्रकैद, अदालत ने...

Jaunpur News शाहगंज अभिषेक हत्याकांड में दो दोषियों को उम्रकैद, अदालत ने सुनाई ऐतिहासिक सजा | आवाज़ न्यूज़

0
1001408480
🔊 खबर सुनें

 जौनपुर। शाहगंज के बहुचर्चित 6 वर्षीय अभिषेक अपहरण एवं हत्याकांड में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र प्रताप यादव की अदालत ने ट्यूटर शिवम श्रीवास्तव और उसके साथी आकाश शाह को उम्रकैद के साथ कुल 4.50 लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अदालत ने जुर्माने की आधी धनराशि पीड़ित परिवार को देने का आदेश दिया है।

यह सनसनीखेज घटना 2 जनवरी 2021 की है। बैंकर्स कॉलोनी (गौशाला) निवासी दीपचंद्र यादव का 6 वर्षीय पुत्र अभिषेक कोचिंग जाने के दौरान लापता हो गया था। कुछ देर बाद पिता के मोबाइल पर सात लाख रुपये की फिरौती मांगने का संदेश आया, जिसमें पुलिस को सूचना देने पर बच्चे की हत्या की धमकी दी गई थी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अभिषेक को उसके ट्यूटर शिवम श्रीवास्तव और आकाश शाह बाइक से अपने साथ ले गए थे। आरोपियों ने फिरौती की रकम न मिलने पर मासूम की मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को जमुनिया गांव स्थित आईटीआई पानी टंकी के पास फेंक दिया था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर शव, स्कूल बैग, किताबें, चप्पल, हत्या में प्रयुक्त मफलर, बोरी, रस्सी और बाइक बरामद की थी। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर मजबूत पैरवी की।

अदालत ने अपने फैसले में इसे क्रूरतम और जघन्य अपराध मानते हुए कहा कि धन के लालच में एक मासूम की निर्मम हत्या समाज को झकझोर देने वाली घटना है। फैसले के बाद पीड़ित परिवार ने न्यायालय के निर्णय पर संतोष जताया, हालांकि बेटे को खोने का दर्द आज भी परिवार को साल रहा है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News बरसठी में करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप | आवाज़ न्यूज़
Next articleट्रंप का बड़ा ऐलान- ईरान के साथ समझौता लगभग तय, हार्मुज जलडमरूमध्य खुलेगा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।