Home आवाज़ न्यूज़ वाराणसी के काशी विद्यापीठ में दो इंफ्लूएंसर छात्राओं में व्यूज-फॉलोवर्स को लेकर...

वाराणसी के काशी विद्यापीठ में दो इंफ्लूएंसर छात्राओं में व्यूज-फॉलोवर्स को लेकर मारपीट, वीडियो वायरल

0
🔊 खबर सुनें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सोशल मीडिया पर व्यूज और फॉलोवर्स की होड़ दो छात्राओं के लिए भारी पड़ गई। बीए मास कम्यूनिकेशन की दोनों इंफ्लूएंसर छात्राओं के बीच शुक्रवार को यह विवाद जोरदार मारपीट में बदल गया। परिसर में दोनों के बीच लात-घूंसे चले, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

मारपीट का वीडियो छात्रों ने मोबाइल पर कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के समय कई छात्रों को बीच-बचाव करना पड़ा।

पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों छात्राएं और उनके साथी मौके से फरार हो चुके थे। सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है और नोटिस जारी करने की बात कही है।

The post वाराणसी के काशी विद्यापीठ में दो इंफ्लूएंसर छात्राओं में व्यूज-फॉलोवर्स को लेकर मारपीट, वीडियो वायरल appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleलखनऊ में बिजली संकट पर सख्ती, 31 संवेदनशील उपकेंद्रों पर PAC जवानों की तैनाती
Next articleसांसद बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देश पर तीन साल पुराना पाइपलाइन विवाद सुलझा, कई घरों की जल निकासी बहाल | आवाज़ न्यूज़
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।