Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News प्रयागराज-शाहगंज मार्ग पर चलती कार बनी आग का गोला, पांच...

Jaunpur News प्रयागराज-शाहगंज मार्ग पर चलती कार बनी आग का गोला, पांच लोग सुरक्षित

0
1001406153
🔊 खबर सुनें

 

खुटहन, जौनपुर। प्रयागराज- शाहगंज मार्ग पर बनुवा डीह नहर पुलिया के समीप शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती सेंट्रो कार में अचानक आग लग गई। वाहन में सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि सेंट्रो कार खुटहन से शाहगंज की तरफ जा रही थी। रास्ते में अचानक कार से धुआं निकलता दिखाई दिया। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद कार में बैठे सभी लोग फौरन बाहर निकल आए।

कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। घटना को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

जानकारी के अनुसार कार में खेतासराय क्षेत्र के डोभी गांव निवासी विकास, उनकी माता सुमित्रा, बहनें एकता और अंकिता तथा उनके नाना नेबूलाल सवार थे। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

घटना के बाद कुछ देर तक मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleछत्तीसगढ़: दुर्ग जिले के आर्य नगर में एक ही परिवार के चार लोग मृत पाए गए
Next articleसंदिग्ध अवस्था में मजदूर की हुई मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।