मुंगेली जिले में गुरुवार को कुसुम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड में 350 टन से अधिक वजन वाली फ्लाई ऐश भंडारण संरचना के ढह जाने से हादसा हो गया था, आज 3 श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या 4 हुई

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक लौह प्रगलन संयंत्र में एक हादसा हो गया था, स्टील प्लांट के साइलो के मलबे से शनिवार को 42 घंटे के अभियान के बाद तीन श्रमिकों के शव बरामद किए गए, जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर चार हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि मलबे में कुछ श्रमिकों के फंसे होने की सूचना मिलने के बाद 400 से अधिक कर्मियों वाली कई एजेंसियों की बचाव टीमों ने अभियान शुरू किया। मुंगेली के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि मशीनों, क्रेनों और गैस कटर की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया।
मुंगेली के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया की 42 घंटे तक चले बचाव अभियान के दौरान लोहे के ढांचे को हटाया गया और राख को हटाया गया, जिसके बाद शनिवार सुबह तीन शव बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि तीनों मृतक मजदूरों की पहचान बिलासपुर जिले के निवासी जयंत साहू (35), बलौदाबाजार जिले के प्रकाश यादव (20) और जांजगीर-चांपा जिले के अवधेश कश्यप (32) के रूप में हुई है। गुरुवार को मारे गए मजदूर की पहचान मनोज कुमार धृतलहरे (35) के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्लांट इंचार्ज अमित केडिया, मैनेजर अनिल प्रसाद और प्लांट प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही से मौत के आरोप में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106 (ए) (लापरवाही से मौत), 289 (मशीनरी के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण) और 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
The post छत्तीसगढ़ स्टील प्लांट दुर्घटना: हादसे के बाद 3 श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या 4 हुई , 42 घंटे चला अभियान.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav






