Home आवाज़ न्यूज़ सीतापुर में पति ने की गर्भवती पत्नी की बांके से काटकर हत्या,...

सीतापुर में पति ने की गर्भवती पत्नी की बांके से काटकर हत्या, फिर खुद फांसी लगाकर की दी जान

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के थानगांव थाना क्षेत्र के इसरौली गांव में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां दीपक नामक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी छाया की बांके से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी और इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच विदाई को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। हाल ही में सुलह के बाद छाया ससुराल लौटी थी। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात दीपक ने सोते हुए अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे छाया की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दीपक ने भी कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका छाया के मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पति दीपक (मृत), सास, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।

The post सीतापुर में पति ने की गर्भवती पत्नी की बांके से काटकर हत्या, फिर खुद फांसी लगाकर की दी जान appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमेरठ IIMT यूनिवर्सिटी में शिक्षक पर गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर छात्राओं को धमकाने का आरोप, वीडियो वायरल
Next articleकॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में ब्लॉक, इंस्टाग्राम पर BJP को पछाड़ते ही हुई कार्रवाई
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।