Aawaz News
जौनपुर।
वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) वैभव कृष्ण ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार जौनपुर में अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह सहित जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
समीक्षा बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी शामिल हुए। डीआईजी ने जनपद में चिन्हित माफियाओं एवं संगठित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने हत्या, लूट, बलात्कार, छेड़छाड़, गो तस्करी और शराब तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही गृह चोरी और नकबजनी की घटनाओं में शामिल अपराधियों की गैंगस्टर कार्रवाई और गैंगशीट खोलने पर जोर दिया।
डीआईजी ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने और वांछित अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा गुंडा एक्ट के तहत जिलाबदर की कार्रवाई तेज करने को भी कहा गया।
बैठक में “ऑपरेशन कनविक्शन” के तहत हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और लूट जैसे गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिकतम सजा दिलाने पर विशेष जोर दिया गया।
इसके अलावा फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर निष्पक्ष जांच के माध्यम से पीड़ितों को न्याय दिलाने, अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज करने तथा माल मुकदमाती के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।
बैठक के अंत में सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
रिपोर्ट : आवाज़ न्यूज़, जौनपुर
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav



