Home आवाज़ न्यूज़ आगरा: 1.5 करोड़ का सोना लेकर कर सर्राफा व्यापारी हुआ फरार, ऐसे...

आगरा: 1.5 करोड़ का सोना लेकर कर सर्राफा व्यापारी हुआ फरार, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

0
🔊 खबर सुनें

कोतवाली थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारियों के साथ बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। गोविंद गुप्ता उर्फ अभय नाम के एक नामी सर्राफा व्यापारी ने 11 मई को अन्य व्यापारियों से 947 ग्राम सोने के आभूषण यह कहकर लिए कि वह ग्राहक को दिखाकर एक घंटे में वापस कर देगा। लेकिन वह लौटा ही नहीं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी न केवल साथी व्यापारियों का 1.5 करोड़ रुपये का सोना लेकर फरार हो गया, बल्कि घर से अपनी पत्नी के जेवर भी साथ ले गया। मोबाइल बंद होने के बाद पीड़ितों को धोखाधड़ी का पता चला।

पीड़ित व्यापारियों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। आगरा के सर्राफा बाजार में इस घटना से आक्रोश व्याप्त है।

The post आगरा: 1.5 करोड़ का सोना लेकर कर सर्राफा व्यापारी हुआ फरार, ऐसे दिया वारदात को अंजाम appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद महंगाई का खतरा, इन चीजों के बढ़ सकते हैं दाम
Next articleजयशंकर ने पश्चिम एशिया की स्थिति और उसके प्रभावों पर ईरानी विदेश मंत्री अराघची से बातचीत की
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।