Home आवाज़ न्यूज़ प्रयागराज कचहरी हत्याकांड में पूर्व विधायक विजय मिश्रा समेत 4 को उम्रकैद,...

प्रयागराज कचहरी हत्याकांड में पूर्व विधायक विजय मिश्रा समेत 4 को उम्रकैद, सालों बाद मिला न्याय

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 46 साल पुराने चर्चित कचहरी हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पूर्व विधायक विजय मिश्रा समेत चार आरोपियों को उम्रकैद (आजीवन कारावास) की सजा सुनाई है।

क्या था मामला?
11 फरवरी 1980 को नवाबगंज के प्रकाश नारायण पांडेय कचहरी परिसर में जमानत कराने आए थे। दोपहर में चाय की दुकान पर बैठे प्रकाश पर विजय मिश्रा, संतराम, बलराम और जीत नारायण ने हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके सीने में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरी कचहरी में अफरा-तफरी मच गई थी।

विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार तृतीय की अदालत ने लंबी सुनवाई के बाद सभी आरोपियों को दोषी करार दिया। पीड़ित परिवार ने फैसले पर संतोष जताया है।

विजय मिश्रा पहले से ही कई अन्य आपराधिक मामलों में जेल में बंद हैं। इस फैसले से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

The post प्रयागराज कचहरी हत्याकांड में पूर्व विधायक विजय मिश्रा समेत 4 को उम्रकैद, सालों बाद मिला न्याय appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleयूपी में कुदरत का तांडव: आंधी-तूफान ने ली 96 लोगों की जान
Next articleहमीरपुर: मातम में बदलीं शादी की खुशियां, युवक की गोली मारकर हत्या
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।