Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News दोनों हाथ बांधकर नदी में फेंका, वृद्ध की हत्या से...

Jaunpur News दोनों हाथ बांधकर नदी में फेंका, वृद्ध की हत्या से सनसनी

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के नाउपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक वृद्ध की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने 62 वर्षीय बंगाली निषाद को पकड़कर नाव से गहरे पानी में ले जाकर नदी में फेंक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक बंगाली निषाद बुधवार शाम बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और जबरन अपने साथ ले गए। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना केराकत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम नाव के जरिए गांव से करीब दो किलोमीटर दूर नदी के गहरे पानी तक पहुंची, जहां से बंगाली निषाद का शव बरामद किया गया।

शव के दोनों हाथ बंधे होने से हत्या की आशंका और गहरा गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हिरासत में लिए गए लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleशाहगंज (खुटहन ) विधानसभा के अब तक के सर्वश्रेष्ठ विधायक कौन हैं ?
Next articleJaunpur News ईरान-भारत रिश्तों की मिसाल बना जौनपुर, शिया कॉलेज की मजलिस में दिखा गंगा-जमुनी संगम
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।