Home आवाज़ न्यूज़ टीसीएस मामला : 25 दिन की तलाश के बाद मुख्य संदिग्ध निदा...

टीसीएस मामला : 25 दिन की तलाश के बाद मुख्य संदिग्ध निदा खान गिरफ्तार

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में कथित धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न मामले में मुख्य संदिग्ध निदा खान को नासिक पुलिस ने गुरुवार रात करीब 11 बजे छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया। निदा खान ने इससे पहले संभाजीनगर शहर के नारेगांव इलाके में स्थित एक घर में शरण ली थी। सूचना मिलने पर नासिक पुलिस ने स्थानीय पुलिस की सहायता से उसे गिरफ्तार कर नासिक ले आई, उसे आज नासिक अदालत में पेश किया जाएगा।

नासिक स्थित टीसीएस कंपनी में कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के प्रयासों से जुड़े मामले में निदा खान प्रमुख संदिग्धों में से एक हैं। वह एक महीने से अधिक समय से फरार थी। नासिक पुलिस उनकी तलाश में थी निदा पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और कथित यौन शोषण सहित कई आरोप हैं, इस मामले में अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि नासिक पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) आईटी कंपनी की नासिक इकाई में छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार के मामलों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: नोएडा में साइबर ठगी का खौफनाक मामला: सफदरजंग अस्पताल के पूर्व निदेशक को 7 दिन ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 49 लाख की ठगी

The post टीसीएस मामला : 25 दिन की तलाश के बाद मुख्य संदिग्ध निदा खान गिरफ्तार appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleउत्तर प्रदेश के 28 जिलों में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी
Next articleभरतपुर का ‘सिक्सर किंग’ कार्तिक: CSK ने लुटाए 14.2 करोड़, अब धोनी की जगह ले रहा 19 वर्षीय स्टार!
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।