Home जौनपुर रेल लाइन पार करते समय इंटरसिटी ट्रेन के धक्के से महिला घायल

रेल लाइन पार करते समय इंटरसिटी ट्रेन के धक्के से महिला घायल

0
🔊 खबर सुनें
सांकेतिक चित्र 
जौनपुर।मड़ियाहूं रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना गेट संख्या 10C से आगे साईंनाथ मंदिर के सामने की है, जहां इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से महिला गिरकर घायल हो गई। 
जानकारी के अनुसार, इंटरसिटी ट्रेन मड़ियाहूं स्टेशन से जौनपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रेन गेट संख्या 10C पार कर आगे बढ़ी, उसी दौरान इटायें गांव निवासी केवला देवी (65) रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। अचानक ट्रेन के करीब आ जाने से वह घबरा गईं और धक्के से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसंदिग्ध हालात में युवक लापता, परिजनों में चिंता
Next article09 मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।