Home जौनपुर बाइक छोड़कर भागे चोर, पुलिस ले गई थाने

बाइक छोड़कर भागे चोर, पुलिस ले गई थाने

0
🔊 खबर सुनें
 
जौनपुर।रामपुर थाना क्षेत्र नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार को शाम बाइक चोरी की घटना सामने आयी है। हालांकि पुलिस और स्थानीय लोगों की सक्रियता से बाइक को अगले ही दिन बरामद कर लिया गया है। लेकिन चोर मौके से फरार हो गये हैं।
जानकारी के अनुसार प्रदीप मोदनवाल उर्फ कल्लू रामपुर नहर के पास अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करके पानी पुरी खा रहे थे। इसी दौरान चोर उनकी बाइक लेकर मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी पीड़ित ने तत्काल पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और चोरों की तलाश में जुट गयी।
मंगलवार की सुबह इस मामले में महत्वपूर्ण सफलता तब मिली जब बजाज एजेंसी रामपुर के पीछे कुछ संदिग्ध लोग चोरी की बाइक टोचन करके लेजाते दिखे। उधर से गुजर रहे एक राहगीर को उन पर शक हुआ जिसने आस—पास के लोगों को बताया। लोगों ने तत्काल तत्परता दिखाते हुये चोरोंं को पकड़ने के लिये दौड़ पड़े तो खुद को घिरता देख चोर मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गये। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मौके पर बरामद दोनों बाइक को कब्जे लेकर थाने चली गयी। स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर जिस सर्तकता का परिचय दिया है, उसकी क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदूल्हे हत्या कांड के फरार आरोपियों पर 50 हजार ईनाम क्रमशः रवि यादव, भोले राजभर, प्रदीप बिन्द
Next articleसंदिग्ध हालात में युवक लापता, परिजनों में चिंता
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।