Home जौनपुर पुत्री के लापता होने पर मां ने दी तहरीर,तीन नामजद के...

पुत्री के लापता होने पर मां ने दी तहरीर,तीन नामजद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज –

0
🔊 खबर सुनें
जौनपुर।​मुंगराबादशाहपुर  थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित मां ने गांव के ही एक युवक सहित दो महिलाओं पर अपनी पुत्री को अपहृत किए जाने तथा पूछने पर धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष से गुहार लगाई है। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने तीनों नामजद आरोपितों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष को दी गई तहरीर में पीड़ित मां ने बताया है कि बीते 29 अप्रैल की आधी रात जब उसकी नींद खुली तो उसकी 17 वर्षीया पुत्री अपने विस्तर पर नहीं थी। जिसकी काफी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिली। पीड़िता ने बताया है कि लापता हुई पुत्री की नात रिस्तेदारो तथा आस-पास के लोगों के यहां तलाश की गई लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल पाया। पीड़िता ने बताया कि आसपास के लोगों से पता चला कि जिस रात को उसकी पुत्री लापता हुई उसी समय से पड़ोस का लड़का संतोष पुत्र रामसिंह भी घर से गायब है । प्रार्थिनी को संदेह होने पर जब पड़ोसी के यहां पूछताछ करने गई तो संतोष की मां सावित्री पत्नी राम सिंह व खुशबू पत्नी सालिक राम ने धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारी बेटी को मेरा लड़का बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। तुमको जो भी करना हो जाओ कर लो। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने तीनों नामजद आरोपितों संतोष, सावित्री व खुशबू के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 137(2) ,352,351(3) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दिया है। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अश्विनी दुबे ने बताया कि पीड़ित मां की तहरीर पर तीन नामजद आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। शीघ्र ही अपहृता एवं आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleनामित सभासदों ने ली शपथ, विकास कार्यों को देंगे गति
Next articleहरियाणा में ‘घुसपैठिया सरकार’, राहुल गांधी ने BJP पर लगाया वोट चोरी का आरोप
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।