Home जौनपुर ताबड़तोड़ तीन चोरियों से ग्रामीणों में दहशत

ताबड़तोड़ तीन चोरियों से ग्रामीणों में दहशत

0
🔊 खबर सुनें
जौनपुर।मीरगंज थानांतर्गत  चैकी खुर्द गांव में 24 घंटे के अंदर तीसरी बड़ी चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया है। मछलीशहर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बसे घर को ही चोरों ने बीती रात निशाना बना दिया है।
           मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंच कर मौके की जांच में जुटी है। गांव के बड़े लाल यादव के घर चोरों ने पहले उनकी बिटिया के आंखों में किसी प्रकार का केमिकल डाल कर धक्का दे दिया और घर के अंदर से गहने तथा अन्य सामान समेट ले गये। इससे पूर्व शनिवार – रविवार की रात भी इसी गांव में अवधेश तिवारी के घर चोर 25 लाख के गहने और एक लाख रुपए समेट ले गये थे और शोर मचाने पर फायरिंग करते हुए ले कर भाग गये थे। अवधेश तिवारी से पहले चोरों ने उसी गांव के लालता प्रसाद तिवारी के घर भी दरवाजे की कुंडी तोड़ कर गहनों पर हाथ साफ कर दिया था।
         रविवार को क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा ने स्वयं आकर इस गांव में मौका मुआयना किया था लेकिन चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अगली रात फिर इसी गांव में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया है। ताबड़तोड़ तीन चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत कायम हो गई है और लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकरंट की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत
Next articleदूल्हे हत्या कांड के फरार आरोपियों पर 50 हजार ईनाम क्रमशः रवि यादव, भोले राजभर, प्रदीप बिन्द
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।