Home जौनपुर प्रभावित विद्युत तार के सम्पर्क में आकर महिला हुई अचेत

प्रभावित विद्युत तार के सम्पर्क में आकर महिला हुई अचेत

0
🔊 खबर सुनें
उपभोक्ता की शिकायत का असर न होने से घटी घटना
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के बदलपुर ग्राम सभा के प्रजापति बस्ती में 4 दिन पहले आयी आंधी के कारण बिजली के तार दरवाजे पर गिर गये। रविवार को बिना ठीक किये तार में विद्युत धारा प्रभावित कर दिया गया जिससे एक महिला चपेट में आने से बेहोश हो गयी जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार 4 दिन पहले आई आंधी तूफान में बदल पुर प्रजापति बस्ती में तार गिर गया था जिसकी सूचना जगदीशपुर फीडर पर दिया गया। उसके बाद भी तार ठीक नहीं किया गया। जो दरवाजे के सामने गिरा हुआ था। इस पर परिवार के लोगों का तार पर चढ़कर आना जाना हो रहा था। रविवार की सुबह नगीना पत्नी विनोद कुमार प्रजापति उम्र लगभग 40 साल घर का बर्तन लेकर दरवाजे के सामने गिरे तार को पार कर बर्तन धो रही थी।
जब बर्तन धूलकर खाली हुई तो वह बर्तन घर में रखने के लिए चली पैर जैसे ही तार पर पड़ा प्रभावित हो रही बिजली ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। आनन फानन में लोग नीजी अस्पताल ले गये जहां इलाज चल रहा है। परिवार का कहना है कि इसकी सूचना जलालपुर थाने पर दे दी गई है लेकिन अभी तक किसी के ऊपर कार्यवाही नहीं किया गया।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleहौसला बुलंद चोरों ने 26 लाख की किया चोरी,फायरिंग करते हुए भागे
Next articleअज्ञात युवक की रेलवे लाइन किनारे सड़ी गली मिली लाश, ग्रामीणों में हड़कंप
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।