Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर: मौत बनकर गिरा 11 हजार वोल्टेज का तार, दुकान...

Jaunpur News जौनपुर: मौत बनकर गिरा 11 हजार वोल्टेज का तार, दुकान पर बैठे युवक की तड़पकर मौत, इलाके में कोहराम

0
🔊 खबर सुनें

 

​जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहाँ हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटने से उसकी चपेट में आए एक 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है।

​दुकान के बाहर निकलते ही काल बन कर गिरा तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरोखनपुर निवासी सुधीर सिंह चौहान (28), पुत्र त्रिभुवन सिंह चौहान, शनिवार दोपहर अपनी चाय-पान की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दुकान के ऊपर से गुजर रही 11,000 KV की हाईटेंशन लाइन का तार अचानक तेज धमाके के साथ टूट गया। धमाके की आवाज सुनकर सुधीर जैसे ही यह देखने के लिए बाहर निकले कि क्या हुआ है, वे सीधे टूटकर गिरे हाईवोल्टेज तार की चपेट में आ गए।

​अस्पताल पहुँचने से पहले ही तोड़ा दम

करंट इतना भीषण था कि सुधीर को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बिजली आपूर्ति कटवाई और उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें आधिकारिक रूप से मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर: प्रेम विवाह के 45 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति और सास समेत 5 पर हत्या का मुकदमा दर्ज
Next articleJaunpur News जौनपुर: दूल्हे की हत्या का खुलासा, दुल्हन के ममेरे भाई ने रची साजिश
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।