Home जौनपुर मित्रों के साथ गोमती नदी में नहाते समय किशोर डूबा,गोताखोर तलाश रहे

मित्रों के साथ गोमती नदी में नहाते समय किशोर डूबा,गोताखोर तलाश रहे

0
🔊 खबर सुनें
जौनपुर।जफराबाद क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास गोमती नदी में गुरुवार दोपहर 13 वर्षीय किशोर नदी में डूब गया।शाम को जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गयी।किशोर कक्षा सात का छात्र था।
ऊक्त क्षेत्र के महलपर गांव निवासी बबलू चौहान का 13 वर्षीय पुत्र तेजस्वी चौहान अपने दो दोस्तों के साथ एक बजे दोपहर को गोमती नदी में नहाने गया था।तीनो काफी देर तक नहाते रहे।उसके साथ के दोनो किशोर नहाकर नदी से बाहर निकल गए।उन दोनों ने तेजस्वी से भी घर चलने को कहा।परन्तु वह नहाता ही रहा।शाम तक जब तेजस्वी का पता नही चला तब उसके परिजन उसे ढूढने लगे।काफी देर बाद उन्हें जानकारी हुई कि वह दो अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने गया था।परिजन नदी के किनारे पहुंचे तो वहां पर उसका कपड़ा मिला।उसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया।सूचना पाकर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल,एस आई विजयप्रताप सिंह,मो अली आदि मौके पर पहुँच गए।उन लोगो ने पहले स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर को खोजबीन करवाया।उसके बाद जिले की टीम पहुंच कर नदी में जाल डालकर खोजबीन में लगी है। फिलहाल कुछ पता नही चल सका है।परिजन किसी दुर्घटना को लेकर चिंतित है।घर मे महिलाएं रो पीट रही है।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर: स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर विवाद, 24 लोगों पर FIR, गांव में तनाव
Next articleअंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत 157वें स्थान पर, लोकतंत्र पर उठे सवाल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।