Home आवाज़ न्यूज़ Ghazipur news कटरिया कांड: सपा नेता सत्येंद्र ‘सत्या’ की अस्पताल से गिरफ्तारी,...

Ghazipur news कटरिया कांड: सपा नेता सत्येंद्र ‘सत्या’ की अस्पताल से गिरफ्तारी, जनता में आक्रोश

0
🔊 खबर सुनें

 

गाज़ीपुर में कटरिया कांड की जांच के लिए पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में शामिल सपा नेता सत्येंद्र यादव ‘सत्या’ को अस्पताल से गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद परिजनों और पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।

परिजनों का आरोप है कि सत्येंद्र यादव ‘सत्या’ को जबरन हिरासत में लिया गया है। उनके बड़े भाई वीरेंद्र यादव ने कहा कि सत्येंद्र सत्या को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है, जबकि वह लोकतांत्रिक तरीके से प्रतिनिधिमंडल के साथ शामिल थे और पीड़ित पक्ष के समर्थन में गए थे।

उन्होंने जिला प्रशासन से सत्येंद्र सत्या की तत्काल रिहाई और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

पार्टी की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि सत्या को जल्द रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

हालांकि इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleयूपी में प्रचंड गर्मी का कहर, 25 अप्रैल तक लगातार बढ़ेगा तापमान; 22 जिलों में आज चलेगी जानलेवा लू
Next articleदिल्ली में 22 वर्षीय आईआईटी छात्रा का रेप-मर्डर: आरोपी ने 24 घंटे में 2 रेप और 1 हत्या की, खुलासे चौंकाने वाले
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।