🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

Jaunpur के जफराबाद थाना क्षेत्र में परिजनों की किसी बात से नाराज होकर एक किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसका उपचार वाराणसी में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी चपरासी सोनकर की 14 वर्षीय पुत्री आरती रविवार सुबह किसी बात को लेकर नाराज हो गई। बताया जा रहा है कि नाराजगी में उसने सल्फास का सेवन कर लिया।
कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।
हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने किशोरी को बेहतर इलाज के लिए Varanasi रेफर कर दिया। वहां उसका उपचार जारी है।

















