Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News समीक्षा अधिकारी में चयनित हुए शुभम मौर्य, खुटहन से सधनपुर...

Jaunpur News समीक्षा अधिकारी में चयनित हुए शुभम मौर्य, खुटहन से सधनपुर तक निकला स्वागत जुलूस

0
🔊 खबर सुनें

 

Aawaz News 

रिपोर्ट: संजय कुमार मौर्य 

शुभम मौर्य के समीक्षा अधिकारी पद पर चयनित होने के बाद उनके ननिहाल पक्ष में खुशी की लहर दौड़ गई। खुटहन चौराहे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। शुभम मौर्य, स्वर्गीय राकेश मौर्य के पुत्र एवं शशिकला के बेटे हैं। उनका पैतृक गांव खोदावन पुर, पोस्ट पोटरिया, तहसील शाहगंज, जनपद जौनपुर है।

खुटहन चौराहे पर ननिहाल पक्ष के लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद खुटहन चौराहे से लेकर सधनपुर गांव तक जुलूस निकाला गया। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने भी शुभम मौर्य का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर श्री रमेश यादव, प्रबंधक ग्राम विकास इंटर कॉलेज , पूर्व प्रधान अखण्ड प्रताप यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और ननिहाल पक्ष के लोग मौजूद रहे।

बताया जाता है कि शुभम मौर्य के नाना फुलचंद मौर्य खुटहन चौराहे पर वर्षों तक सब्जी विक्रेता के रूप में जाने जाते रहे हैं। अपने नाती की इस बड़ी उपलब्धि पर उन्होंने खुटहन चौराहे से सधनपुर गांव तक जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया।

शुभम मौर्य की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बता रहे हैं।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर के शाहगंज में चोरी की बड़ी वारदात, पुलिस के हाथ अब तक खाली
Next articleS.I.R में उत्तर प्रदेश में अंतिम मतदाता सूची जारी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप से ऐसे करें डाउनलोड
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।