Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर के शाहगंज में चोरी की बड़ी वारदात, पुलिस के...

Jaunpur News जौनपुर के शाहगंज में चोरी की बड़ी वारदात, पुलिस के हाथ अब तक खाली

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सिधाई गांव में हौसला बुलंद चोरों ने घर में घुसकर नकदी समेत लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि चोर रोशनदान तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए और आलमारी का ताला चटकाकर उसमें रखी नकदी तथा लाखों रुपये के गहने चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया।

घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News मछलीशहर में नहाने गए दो बालकों की तालाब में डूबकर मौत
Next articleJaunpur News समीक्षा अधिकारी में चयनित हुए शुभम मौर्य, खुटहन से सधनपुर तक निकला स्वागत जुलूस
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।