Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर: बेटे ने मां की शीलबट्टे से हत्या, बीच-बचाव में...

Jaunpur News जौनपुर: बेटे ने मां की शीलबट्टे से हत्या, बीच-बचाव में भाभी-भतीजी भी घायल

0
🔊 खबर सुनें

 जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के शेखजादा मोहल्ले में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपनी मां की शीलबट्टे से हमला कर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची भाभी और भतीजी भी हमले में घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अजीत रजक और प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान 80 वर्षीय शीला सिंह के रूप में हुई है, जो अवकाशप्राप्त शिक्षिका थीं। वह अपने पुत्र सत्यव्रत सिंह, बहू शालिनी सिंह, पोती वर्तिका सिंह और छोटे बेटे संदीप सिंह उर्फ भोलू के साथ रहती थीं।

बताया जा रहा है कि घटना के समय सत्यव्रत सिंह अपनी मेडिकल दुकान पर थे। इसी दौरान घर में मौजूद संदीप सिंह किसी बात को लेकर अचानक आक्रामक हो गया और अपनी मां पर शीलबट्टे से हमला कर दिया।

मां की चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंची भाभी और भतीजी पर भी आरोपी ने लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और साहस दिखाते हुए आरोपी को काबू कर एक कमरे में बंद कर दिया।

घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां गंभीर हालत में शीला सिंह को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी युवक लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleAawaz News India
Next articleJaunpur News जौनपुर: हत्या के आरोपी युवक की चाकू से गोदकर हत्या, शव एक किमी दूर फेंका
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।