Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर ट्रिपल मर्डर केस: मोहम्मदपुर कांध में दलित परिवार की...

Jaunpur News जौनपुर ट्रिपल मर्डर केस: मोहम्मदपुर कांध में दलित परिवार की हत्या पर लोजपा (रामविलास) प्रतिनिधिमंडल ने जताई नाराज़गी

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर ट्रिपल मर्डर केस: मोहम्मदपुर कांध में दलित परिवार की हत्या पर लोजपा (रामविलास) प्रतिनिधिमंडल ने जताई नाराज़गी

जौनपुर/बदलापुर।

जौनपुर जिले के मोहम्मदपुर कांध गांव में हुए ट्रिपल मर्डर केस में न्याय की मांग को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का प्रतिनिधिमंडल 28 मई 2025 को पीड़ित परिवार से मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने किया।

गौरतलब है कि 25 मई 2025 को गांव निवासी लालजी राम और उनके दो पुत्रों गुड्डू व देउराम की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई थी। तीनों मृतक अनुसूचित जाति हरिजन समुदाय से थे, जिससे घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

राजीव पासवान ने शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और मामले में त्वरित न्याय व कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सदर उपजिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश भी दिलवाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और मुख्य सचेतक अरुण भारती के समक्ष भी प्रस्तुत किया जाएगा।

हाइलाइट्स:

तीन दलितों की धारदार हथियार से हत्या

घटना स्थल पर पहुंचा लोजपा प्रतिनिधिमंडल

प्रशासन से कड़ी कार्रवाई व मुआवज़े की मांग

जल्द ही मामला मुख्यमंत्री व केंद्र तक पहुंचेगा

प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख लोग:

विकास पांडेय – प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता

प्यारे लाल सरोज – प्रदेश उपाध्यक्ष

जितेंद्र पासी – प्रदेश महासचिव

प्रेम पासी – प्रदेश सचिव व जौनपुर प्रभारी

रीता सरोज – जिलाध्यक्ष, जौनपुर

शुभम पांडेय, काजू दूबे (ग्राम प्रधान), पप्पू तिवारी, रिंकू यादव आदि।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleAzamgarh news: ग्राम प्रधान को हिस्ट्रीशीटर के बेटे ने मारी गोली,हालत गंभीर
Next articleJaunpur News बरसठी पुलिस को बड़ी कामयाबी: मंदिर में चेन स्नेचिंग करने वाला गिरोह गिरफ्तार, बोलेरो व नकदी बरामद
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।