Home आवाज़ न्यूज़ उत्तराखंड: पहाड़ों में तेज बौछारें, मैदानों में उमस, मौसम विभाग ने दी...

उत्तराखंड: पहाड़ों में तेज बौछारें, मैदानों में उमस, मौसम विभाग ने दी ये सलाह

0
🔊 खबर सुनें

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार (28 मई, 2025) को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। खासकर पर्वतीय जिलों जैसे नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार वाली तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून और आसपास के मैदानी इलाकों में आंशिक बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है, लेकिन उमस के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।

पहाड़ों में बारिश, मैदानों में गर्मी
पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार को हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि देहरादून समेत मैदानी इलाकों में सुबह से धूप और उमस ने लोगों को बेहाल किया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से नमी की वजह से अगले कुछ दिन मौसम अस्थिर रहेगा। पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है, जिससे भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा है। चारधाम यात्रा मार्गों पर भी मध्यम बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, मुआवजा देने का निर्देश
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा की। प्रदेश में अब तक 5,236 हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित हुई है, जिसमें 3,358 हेक्टेयर में 33% से अधिक नुकसान हुआ है। मंत्री ने अधिकारियों को नुकसान की दैनिक निगरानी और केंद्र सरकार के मानकों के अनुसार किसानों को जल्द मुआवजा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार संकट में किसानों के साथ है। बैठक में निदेशक कृषि केसी पाठक, निदेशक बागवानी मिशन महेंद्र पाल और संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार मौजूद रहे।

सावधानियां और सलाह
मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में यात्रियों और स्थानीय लोगों को नदियों और निचले इलाकों के पास सावधानी बरतने की सलाह दी है। चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को मौसम की जानकारी रखने और जोखिम भरे क्षेत्रों से बचने की हिदायत दी गई है।

The post उत्तराखंड: पहाड़ों में तेज बौछारें, मैदानों में उमस, मौसम विभाग ने दी ये सलाह appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

📅 15 Jul 2026 शेयर
14 July 2026

14 July 2026

📅 14 Jul 2026 शेयर
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

📅 14 Jul 2026 शेयर
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

📅 13 Jul 2026 शेयर
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

📅 28 Jun 2026 शेयर
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

📅 06 Jun 2026 शेयर
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

📅 05 Jun 2026 शेयर
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

📅 25 May 2026 शेयर
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

📅 25 May 2026 शेयर
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

📅 25 May 2026 शेयर
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

📅 25 May 2026 शेयर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

📅 23 May 2026 शेयर
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

📅 22 May 2026 शेयर
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |

Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |

📅 22 May 2026 शेयर
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर  #akhileshyadav

अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav

📅 11 Feb 2026 शेयर
🔍 कोई वीडियो नहीं मिला।

Previous articleमणिपुर में सरकार गठन की कोशिशें तेज: 10 विधायकों ने राज्यपाल से मुलाकात कर पेश किया दावा
Next articleउत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में ‘ एक विरासत-एक संकल्प कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।