राजस्थान में कोरोना वायरस ने एक बार फिर दस्तक दी है। जयपुर, जोधपुर और उदयपुर में शनिवार को कई कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि इस बार का JN.1 वेरिएंट कम खतरनाक है और इससे घबराने की जरूरत नहीं है। यह वेरिएंट सर्दी-जुकाम जैसे हल्के लक्षणों के साथ 5 से 7 दिन में ठीक हो जाता है।

जोधपुर एम्स में चार मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जो पहले से अन्य इलाज के लिए भर्ती थे। इनमें भोपालगढ़ का 38 वर्षीय पुरुष, फलौदी का 11 वर्षीय बच्चा, अजमेर की 12 वर्षीय लड़की और कुचामन डीडवाना का 5 महीने का बच्चा शामिल हैं। जयपुर के एसएमएस अस्पताल और उदयपुर में भी एक-एक मरीज मिला है।
कहां से शुरू हुआ और क्या है स्थिति?
कोरोना की यह लहर सबसे पहले केरल में देखी गई, फिर महाराष्ट्र और अब राजस्थान तक पहुंची है। बाहर से आने वाले लोगों की सघन जांच शुरू कर दी गई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. ध्रुव चौहान ने बताया कि JN.1 वेरिएंट ओमिक्रॉन के BA.2.86 का बदला हुआ रूप है। यह जानलेवा नहीं है और ज्यादातर मरीज घर पर ही ठीक हो रहे हैं। अस्पताल में भर्ती की जरूरत नहीं पड़ रही है।
लोगों को सलाह
डॉक्टरों ने सलाह दी है कि सावधानी बरतें, मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें, लेकिन घबराएं नहीं। स्वास्थ्य विभाग ने भी सतर्कता बढ़ा दी है और ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग कर रहा है।
The post जयपुर, जोधपुर, उदयपुर में कोरोना की वापसी, डॉक्टरों ने कह दी बड़ी बात appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया













