मध्य प्रदेश के उज्जैन के जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच शहर के बेगम बाग इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया ।

मध्य प्रदेश के उज्जैन के जिला प्रशासन ने शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शहर के बेगम बाग इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया । यह इलाका महाकाल मंदिर के पास स्थित है और जिला प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के सैकड़ों लोग वहां एकत्र हुए। जिसके बाद शहर काजी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से चर्चा की और बाद में लोगों को समझाया कि अदालत के निर्देशानुसार कार्यवाही की जा रही है। इसके बाद लोग मौके से चले गए और जिला प्रशासन ने कार्यवाही शुरू की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नितेश भार्गव ने बताया, ” बेगम बाग इलाका महाकाल मंदिर से सटा हुआ है और यहां बने दो घरों की पहचान यूडीए ( उज्जैन विकास प्राधिकरण) ने अतिक्रमण के रूप में की है। हम सुरक्षा के लिए मौके पर मौजूद हैं ताकि कोई उपद्रव या अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। मौके पर करीब 150 पुलिसकर्मी तैनात हैं।” इस बीच, उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) के सीईओ संदीप सोनी ने बताया कि प्राधिकरण ने बेगम बाग इलाके में लोगों की जमीन और दुकानें लीज पर दी थीं । जब इलाके में सर्वे कराया गया तो पता चला कि लोगों ने लीज का नवीनीकरण नहीं कराया, बल्कि इलाके को रिहायशी भी बना लिया। इसके बाद कुल 28 संपत्तियों की पहचान की गई, लेकिन कुछ ने कोर्ट से स्टे ले लिया। कोर्ट से स्टे हटने के बाद दो संपत्तियों को खाली कराकर उस पर कब्जा लिया जा रहा है।
The post मध्य प्रदेश: जिला प्रशासन ने उज्जैन के बेगम बाग इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाया.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |












