ग्रेटर नोएडा के ओमिक्रोन-3 स्थित मिग्सन अल्टीमो सोसायटी में बुधवार रात तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान एक फ्लैट की रेलिंग का जाल गिरने से 50 वर्षीय सुनीता और उनके दो वर्षीय नाती अदवित्य शोर्या की दर्दनाक मौत हो गई।

सुनीता अपने दामाद जितेंद्र के फ्लैट नंबर-603 पर आई थीं। रात करीब 8 बजे वे अपनी बेटी और नाती के साथ सोसायटी परिसर में टहल रही थीं, तभी ऊपरी मंजिल से रेलिंग का जाल गिरा, जिसकी चपेट में आने से सुनीता का सिर धड़ से अलग हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके नाती को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
सूरजपुर कोतवाली पुलिस को रात में 112 नंबर पर घटना की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे ने सोसायटी में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। निवासियों ने भवन निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
The post ग्रेटर नोएडा में आंधी-तूफान का कहर: रेलिंग गिरने से महिला और नाती की दर्दनाक मौत, सूरजपुर पुलिस जांच में जुटी appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |




