Home आवाज़ न्यूज़ अंबेडकरनगर: स्कूल परिसर में दो किशोरों के शव मिलने से सनसनी, हत्या...

अंबेडकरनगर: स्कूल परिसर में दो किशोरों के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

अंबेडकरनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक प्राथमिक विद्यालय में दो किशोरों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। भीउरा ग्राम सभा के इस स्कूल में एक किशोर का शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ था, जबकि दूसरा शव जमीन पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार, दोनों किशोरों की उम्र लगभग 25 वर्ष प्रतीत होती है, और प्रारंभिक जांच में वे नाबालिग लग रहे हैं। अभी तक शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों किशोर गांव के नहीं थे। मंगलवार रात को गांव में एक विवाह समारोह था, जिसमें बाहरी लोग शामिल हुए थे, लेकिन वहां से भी शिनाख्त में कोई सफलता नहीं मिली। शवों के पास कोई मोबाइल या दस्तावेज नहीं मिला, जिससे पहचान में मुश्किल हो रही है।

पुलिस को घटनास्थल पर शराब की खाली बोतलें मिली हैं, और जमीन पर पड़े शव के गले पर चोट के निशान भी देखे गए हैं। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और शिनाख्त के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में फोटो सर्कुलेट की जा रही हैं। सोशल मीडिया के जरिए भी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है, और शिनाख्त के बाद ही घटना की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

The post अंबेडकरनगर: स्कूल परिसर में दो किशोरों के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleउत्तर प्रदेश में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले
Next articleउत्तराखंड मौसम: पहाड़ों में तेज हवाओं और हल्की बारिश का दौर, 24 मई तक बदला रहेगा मौसम
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।