Home जौनपुर जौनपुर: ग्राम पंचायत अधिकारी और मनरेगा बाबू पर भ्रष्टाचार और आय से...

जौनपुर: ग्राम पंचायत अधिकारी और मनरेगा बाबू पर भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति का आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेश

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर | आवाज़ न्यूज़

बदलापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी दुर्गेश तिवारी और मनरेगा से जुड़े बाबू सिद्धार्थ पर भारी भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले में औंका गांव निवासी प्रमोद शर्मा ने जिलाधिकारी जौनपुर से शिकायत की है और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, दोनों अधिकारी राजनैतिक संरक्षण के चलते वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात हैं और मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों में वित्तीय अनियमितता, गुणवत्ता में भारी कमी, और पारदर्शिता की कमी सामने आ रही है।

ग्राम पंचायत अधिकारी दुर्गेश तिवारी पर आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई ग्राम सभाओं में विकास योजनाओं में हेराफेरी की है। स्थानीय लोगों में इनकी कार्यशैली को लेकर गहरा आक्रोश है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी जौनपुर ने एडीओ पंचायत, बदलापुर को जांच सौंपते हुए निर्देश दिए हैं कि 15 दिन के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News बदलापुर पुलिस ने बीरपालपुर के दो वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार
Next articleसीएम हेल्पलाइन: मुख्यमंत्री धामी ने शिकायतकर्ताओं से पूछा- “आपका काम हुआ कि नहीं?”
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।