राजस्थान के टोंक, राजसमंद और पाली जिला कलेक्ट्रेट को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। तीनों ही कलेक्ट्रेट को मेल के जरिए धमकी मिली।

राजस्थान के टोंक, राजसमंद और पाली जिला कलेक्ट्रेट को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। तीनों ही कलेक्ट्रेट को मेल के जरिए धमकी मिली। बम की धमकी की घटना के बाद जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। यह घटना राजस्थान के टोंक जिले में भाजपा की तिरंगा यात्रा शुरू होने से ठीक पहले की है। जिला कलेक्ट्रेट के पूरे परिसर को आनन-फानन में खाली करा दिया गया और किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। सूचना मिलते ही वहां भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं और बम निरोधक दस्ते द्वारा पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है। कलेक्टर की आधिकारिक मेल आईडी पर यह ईमेल भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि विस्फोट दोपहर 3:30 बजे होगा।
राजसमंद, पाली और भीलवाड़ा के जिला कलेक्टर की आधिकारिक मेल आईडी पर भी इसी तरह का ईमेल भेजा गया था। इसके चलते इन जिलों में कलेक्ट्रेट परिसर खाली करा लिए गए और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे सर्च ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, ईमेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश भी शुरू हो गई है। साइबर विशेषज्ञों की एक टीम ईमेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी है। हालांकि, ऐसे कई पिछले मामलों में जांच के दौरान वीपीएन के इस्तेमाल की बात सामने आई है, जिसके कारण पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही है।
The post राजस्थान: टोंक, राजसमंद, पाली जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन हाई अलर्ट पर.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया








