Home जौनपुर Jaunpur News ट्रैक्टर से कुचलकर 4 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, चालक...

Jaunpur News ट्रैक्टर से कुचलकर 4 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, चालक गिरफ्तार

0
🔊 खबर सुनें

 

 

आवाज़ न्यूज़, खेतासराय (जौनपुर)।
खेतासराय थाना क्षेत्र के सोंगर गांव में गुरुवार की शाम एक हृदयविदारक हादसे में चार वर्षीय बालक आदम सिद्दीकी की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब आदम अपने पिता की दुकान की सीढ़ी पर बैठा हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव निवासी हाफिज मदन के घर पर बालू और सीमेंट लेकर एक ट्रैक्टर आया था। चालक जब ट्रैक्टर को बैक कर रहा था, तभी ट्राली का पिछला पहिया मासूम आदम पर चढ़ गया। हादसा इतना भीषण था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर को थाने में खड़ा करा दिया गया। भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मृतक के पिता अकबर सिद्दीकी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि दुर्घटना करने वाला ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट का था, ब्रेक भी खराब था और इसे एक किशोर चालक चला रहा था।

इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से किशोर चालक और ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन संचालन की अनदेखी और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।


विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur news जौनपुर: जलालपुर में नहर में पलटी पिकअप, पशु तस्करी में ले जाई जा रही थीं गायें; पांच की मौत, चार घायल
Next articleAzamgarh News आजमगढ़: मऊ डिपो की अनियंत्रत बस पलटी, महिला की मौत, कई घायल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।