Home जौनपुर Jaunpur डेढ़ लाख के आभूषण एंव नगदी पर उच्चकों ने हाथ...

Jaunpur डेढ़ लाख के आभूषण एंव नगदी पर उच्चकों ने हाथ साफ किया

0
🔊 खबर सुनें

 

डेढ़ लाख के आभूषण एंव नगदी पर उच्चकों ने  हाथ साफ किया

बदलापुर  / जौनपुर

 बदलापुर कोतवाली क्षेत्र क़े सुभाषनगर गली मे शनिवार को उच्चकों ने अचानक उस समय एक महिला के पर्स पर हाथ साफ कर दिया, जब वह एक कपड़े की दुकान से कपड़ा खरीददारी कर रही थी। भुक्तभोगी के मुताबिक पर्स में चार हजार नगदी सहित दो सोने का मंगलसूत्र व चार चांदी का मीना था। जिसकी कीमत  डेढ़ लाख रुपये बतायी गयी।बताया गया हैं की

सुल्तानपुर जनपद के चांदा थाना अंतर्गत  छपरे गांव निवासी बालकृष्ण पांडेय की पत्नी स्वाती अपने मायके जीतेंद्र शुक्ल निवासी दाउदपुर थाना बदलापुर के घर आयी थी। दोपहर में वह अपनी भाभी अनीता के साथ उक्त गली के एक आभूषण व्यवसायी के यहां जाकर पिरोने के लिए दिये गये दो मंगलसूत्र व मीना को लेकर पर्स में रखा। इसके बाद कपड़ा खरीदने हेतु साहिद की दुकान पर पहुंची। जहां वह कपड़ा देखने लगी। इसी बीच मुंह बांधे दो युवक पहुंचकर भी कपड़ा दिखाने की बात कही। वह भी कपड़ा देखने लगा। थोड़ी देर बाद महिला ने देखा कि उसका पर्स गायब है। महिला ने शिकायत दुकानदार से करते हुए सूचना परिवार जनो को दी / भुक्त भोगी पीड़िता ने घटना की सूचना क्षेत्रीय पुलिस के साथ एसपी को  दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने  बताया की तहरीर मिली हैं/ गली में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleGhazipur News गाजीपुर: दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर साधु का शव मिलने से सनसनी, हीट वेव से मौत की आशंका
Next articleJaunpur News चेयरमैन प्रतिनिधि एंव ईओ ने विभिन्न वार्डों में हो रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण कर जानकारी ली
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।