Home आवाज़ न्यूज़ बरेली: शराब के नशे में पत्नी को छत से उल्टा लटकाने वाला...

बरेली: शराब के नशे में पत्नी को छत से उल्टा लटकाने वाला पति गिरफ्तार, तीन आरोपी फरार

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

बरेली के आंवला में एक शराबी पति द्वारा अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटने और छत से उल्टा लटकाने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के निवासी रघुनाथ सिंह ने बताया कि 12 साल पहले उन्होंने अपनी बहन डोली की शादी आंवला के लठैता मोहल्ला निवासी नितिन सिंह के साथ की थी। नितिन शराब का आदी है और रोजाना डोली के साथ मारपीट करता था। रघुनाथ ने बताया कि मायके वालों ने उसे कई बार समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इस कारण मायके वालों का ससुराल आना-जाना भी कम हो गया था। नितिन अक्सर मोहल्ले में भी लोगों से झगड़ा करता रहता था।

यह भी पढ़ें: जौनपुर ब्रेकिंग: हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

मंगलवार रात करीब 10 बजे नितिन ने शराब के नशे में डोली के साथ किसी बात पर विवाद किया। उसने पहले डोली को बेरहमी से पीटा और फिर उसे छत से उल्टा लटका दिया। उसने जान से मारने की नीयत से डोली को छोड़ दिया, लेकिन मोहल्ले वालों ने समय रहते उसे बचा लिया। इस घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।

मोहल्ले वालों ने बताया कि घटना के बाद डोली को उसके ससुराल वाले मायके ले गए। डोली के तीनों बच्चे इस घटना से डरे-सहमे हैं। मायके वालों ने बताया कि नितिन शादी के बाद से ही डोली को प्रताड़ित करता था। परिवार टूटने के डर से डोली अपनी पीड़ा को सहती रही और मायके वालों से अपनी तकलीफें साझा नहीं करती थी।

पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने नितिन कुमार, अमित कुमार और दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।

The post बरेली: शराब के नशे में पत्नी को छत से उल्टा लटकाने वाला पति गिरफ्तार, तीन आरोपी फरार appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबाराबंकी में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, किशोरी समेत दो की मौत, सात घायल
Next articleट्रंप ने कहा भारत अमेरिकी वस्तुओं पर 100 प्रतिशत टैरिफ में कटौती के लिए तैयार है..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।