Home आवाज़ न्यूज़ Panipat News पानीपत में पाकिस्तानी जासूस धराया: सोशल मीडिया के जरिए लीक...

Panipat News पानीपत में पाकिस्तानी जासूस धराया: सोशल मीडिया के जरिए लीक करता था गोपनीय जानकारी

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

हरियाणा पुलिस ने पानीपत में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 13 मई 2025 को एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। आरोपी, नौमान इलाही (28), उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना का निवासी है। पुलिस ने उसे पानीपत के सेक्टर-13/17 से हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार, नौमान इलाही पाकिस्तान में मौजूद एक संदिग्ध आतंकी इकबाल के संपर्क में था और वॉट्सऐप समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भारत की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था। हरियाणा के एडीजी (क्राइम) कुलदीप यादव ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ है कि नौमान लंबे समय से पाकिस्तानी हैंडलर के साथ जुड़ा था। उसके मोबाइल फोन और डिजिटल सामग्री की फॉरेंसिक जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने किन-किन सरकारी संस्थानों और स्थानों की जानकारी साझा की।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी एजेंट को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में IAF अधिकारी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर हुआ हनी ट्रैप का शिकार

पुलिस ने नौमान के पास से एक मोबाइल फोन, लैपटॉप और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में कई अहम सुराग मिले हैं, और आशंका है कि वह किसी बड़े जासूसी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। जांच एजेंसियां इस मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से गंभीरता से ले रही हैं और उसके पुराने संपर्कों व गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही हैं।

The post पानीपत में पाकिस्तानी जासूस धराया: सोशल मीडिया के जरिए लीक करता था गोपनीय जानकारी appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleHerdoi News हरदोई में शादी से पहले दुल्हन की हत्या: एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट
Next articleJaunpur news प्रबंध निदेशक थॉमस जोसफ, शेक्षणिक निदेशिका वत्तसम्मा वर्की, प्रधानाचार्या आर लक्ष्मी प्रसन्ना, उप प्रिन्सीपल संजय कुमार यादव की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु छात्र, छात्राओं क़ो सम्मानित किया गया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।