Home जौनपुर Jaunpur News बरसठी में रिश्तों को किया शर्मसार: सगी भतीजी को लेकर...

Jaunpur News बरसठी में रिश्तों को किया शर्मसार: सगी भतीजी को लेकर फरार हुआ चाचा, परिवार सहित गायब

0
🔊 खबर सुनें

 

बरसठी में रिश्तों को किया शर्मसार: सगी भतीजी को लेकर फरार हुआ चाचा, परिवार सहित गायब

जौनपुर/बरसठी। बरसठी थाना क्षेत्र से रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है, जहां करीब 45 वर्षीय एक व्यक्ति अपनी 20 वर्षीय सगी भतीजी को लेकर फरार हो गया। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल की दोपहर लगभग 3 बजे आरोपी भतीजी को लेकर कहीं चला गया, जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका।

पीड़ित परिवार की शिकायत पर बरसठी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और फरार व्यक्ति की तलाश में दबिश दी जा रही है।

सूत्रों की मानें तो आरोपी का पूरा परिवार भी गांव से फरार है, जिससे मामला और भी संदेहास्पद बन गया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।?

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News शादी से पहले प्रेमी के साथ फरार हुई युवती, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
Next articleJaunpur News पति की प्रताड़ना से तंग खुटहन क्षेत्र की विवाहिता ने की आत्महत्या की कोशिश, महिला सिपाही ने बचाई जान
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।