Home जौनपुर Ghazipur News गाजीपुर: पोखरे में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत,...

Ghazipur News गाजीपुर: पोखरे में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में छाया मातम

0
🔊 खबर सुनें

 

गाजीपुर: पोखरे में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में छाया मातम

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 12 मई 2025 – गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के सलेमपुर बघाई गांव स्थित काली माता मंदिर के पोखरे में रविवार दोपहर एक 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अमन उर्फ गोलू कुमार, पुत्र संजय राम निवासी राजापुर गांव के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजे अमन अपने दोस्तों के साथ पोखरे में नहाने गया था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं बच सका। लगभग आधे घंटे की खोजबीन के बाद उसका शव पोखरे से निकाला गया।

परिजन तत्काल उसे नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। अमन अपने दो भाइयों और तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां लालसा देवी और पिता संजय राम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

बहरियाबाद थाना अध्यक्ष दिनेश चंद्र पटेल मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए।

इस दुखद घटना पर समाजवादी पार्टी के जोनल प्रभारी राजाराम यादव सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleGhazipur News गाजीपुर: खानपुर थाना क्षेत्र में ग्राहक सेवा केंद्र लूट का खुलासा, दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार
Next article19 दिनों बाद भारत-पाक सीमा पर शांति: पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली शांतिपूर्ण रात
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।