Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर: 11 माह पूर्व विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत,...

Jaunpur News जौनपुर: 11 माह पूर्व विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर: 11 माह पूर्व विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

आवाज़ न्यूज़ | सरपतहां, जौनपुर | 

जौनपुर, 10 मई 2025 — सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर गांव में शनिवार की सुबह एक विवाहिता विजयलक्ष्मी (27) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव घर में पंखे से लटकता हुआ पाया गया। सूचना पर पहुँचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

11 जून 2024 को हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, सारी जहांगीर पट्टी निवासी रामविशुन ने अपनी पुत्री विजयलक्ष्मी की शादी 11 जून 2024 को किशन कुमार, पुत्र दूधनाथ, निवासी सरायमोहिउद्दीनपुर से की थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद से ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया और पीड़िता को घर से अलग कर दिया गया।

पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मृतका के पिता रामविशुन ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी में समर्थ्य से अधिक दहेज दिया, बावजूद इसके ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। शनिवार को पुलिस से सूचना मिली कि विजयलक्ष्मी ने गमछे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। शव देखकर मायके वाले बदहवास हो गए।

रामविशुन का आरोप है कि बेटी की हत्या दहेज की मांग पूरी न होने पर की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सास संध्या, ससुर दूधनाथ, पति किशन कुमार और ननद नेहा ने मिलकर विजयलक्ष्मी को प्रताड़ित किया और उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न और हत्या की धाराओं में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत में 44,306 मामलों का निस्तारण, ₹11.79 करोड़ की समझौता राशि तय | जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में हुआ आयोजन
Next articleJaunpur News जौनपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, उपचार के दौरान मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।