Home आवाज़ न्यूज़ ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट: जम्मू-कश्मीर में गोलाबारी से 7...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट: जम्मू-कश्मीर में गोलाबारी से 7 नागरिकों की मौत, 38 घायल

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में नौ आतंकी शिविरों को नष्ट करने के बाद पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी गोलाबारी शुरू कर दी। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि इस गोलाबारी में सात नागरिकों की मौत हो गई और 38 अन्य घायल हुए हैं। भारतीय सेना इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

पाकिस्तान की इस उग्र प्रतिक्रिया के चलते जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी के पास संवेदनशील क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। बुधवार आधी रात के बाद शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर में सटीक मिसाइल और हवाई हमलों के जरिए 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए।

यह भी पढ़ें: भारत ने पाकिस्तान को एससीओ में आमंत्रित किया, ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला ऐसा कदम है

पाकिस्तान ने स्वीकारी भारतीय हमले की बात
22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने सख्त कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। पाकिस्तान ने पुष्टि की है कि भारत ने इन हमलों में 24 मिसाइलें दागीं। नवीनतम रिपोर्ट्स के अनुसार, इन हमलों में 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए हैं।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत ने पाकिस्तान में आतंक के सरगनाओं को निशाना बनाया, जिससे प्रमुख आतंकी शिविर तबाह हो गए। इस कार्रवाई से पाकिस्तान में दहशत फैल गई है, और वह अब एलओसी पर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है।

The post ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट: जम्मू-कश्मीर में गोलाबारी से 7 नागरिकों की मौत, 38 घायल appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleऑपरेशन सिंदूर: पहलगाम में मासूमों की हत्या का भारत का करारा जवाब, अमित शाह ने की सेना की तारीफ
Next articleऑपरेशन सिंदूर: भारत के 9 आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।