Home आवाज़ न्यूज़ बूंदी में पानी भरी खदान में मां-बेटी के शव मिलने से सनसनी,...

बूंदी में पानी भरी खदान में मां-बेटी के शव मिलने से सनसनी, मां की गोद में लिपटी थी 14 माह की मासूम

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

राजस्थान के बूंदी जिले के नमाना थाना क्षेत्र के गरडदा गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। यहां पानी से भरी खदान में एक विवाहिता और उसकी 14 माह की मासूम बच्ची के शव मिलने से हड़कंप मच गया। बच्ची का शव अपनी मां की गोद में लिपटा हुआ था। सूचना मिलते ही नमाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया।

पुलिस ने बताया कि विवाहिता का शव खदान में तैर रहा था, जबकि उसकी 14 माह की बच्ची का शव उससे चिपका हुआ था। मृतका मूल रूप से झाबुआ की रहने वाली थी और अपने पति के साथ गरडदा में रह रही थी। पुलिस ने शवों को खदान से निकालकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मां-बेटी पिछले 5-6 दिनों से लापता थीं।

यह भी पढ़ें: राजस्थान: स्मार्ट फोन न मिलने पर महिला ने बेटी संग खदान में कूदकर दी जान

नमाना थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतका के ससुराल और मायके पक्ष को सूचना दे दी गई है। दोनों पक्षों की मौजूदगी में शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

The post बूंदी में पानी भरी खदान में मां-बेटी के शव मिलने से सनसनी, मां की गोद में लिपटी थी 14 माह की मासूम appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleGhazipur News मूर्ति अनावरण व” पावस की पुहार” पुस्तक का हुआ विमोचन
Next articleJaunpur New प्रशांत सिंह का रगबी टीम मे चयन होने पर ===== नगर पंचायत अध्यक्ष बदलापुर सीमा सिंह क़े प्रतिनिधि वैभव सिंह स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।