जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर 26 लोगों की क्रूर हत्या कर दी थी। इस घटना के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसमें हमले की जांच के साथ-साथ केंद्र और जम्मू-कश्मीर प्रशासन को पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश देने की मांग की गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। जस्टिस सूर्यकांत और एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने याचिकाकर्ताओं को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि न्यायाधीश आतंकी मामलों की जांच के विशेषज्ञ नहीं हैं। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से पूछा कि क्या वे सुरक्षा बलों का मनोबल तोड़ना चाहते हैं, जबकि इस महत्वपूर्ण समय में देश का हर नागरिक आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को ऐसे संवेदनशील मुद्दों को न्यायिक मंच पर न लाने की हिदायत दी।
याचिका वापस लेने का निर्देश
शीर्ष कोर्ट ने याचिकाकर्ता फतेह कुमार साहू और अन्य को जनहित याचिका वापस लेने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ताओं को इस मामले की संवेदनशीलता को समझना चाहिए और ऐसी कोई याचिका दायर नहीं करनी चाहिए, जिससे सुरक्षा बलों का हौसला कमजोर हो। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस तरह के मुद्दों को अदालत में लाने से बचना चाहिए।
The post पहलगाम हमला: सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को लगाई फटकार, कहा- ‘सुरक्षा बलों का मनोबल न गिराएं’ appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav

