Home आवाज़ न्यूज़ ‘शरबत जिहाद’ मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की रामदेव को फटकार: ‘किसी के...

‘शरबत जिहाद’ मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की रामदेव को फटकार: ‘किसी के नियंत्रण में नहीं, अपनी दुनिया में रहते हैं’

0
🔊 खबर सुनें

दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘शरबत जिहाद’ मामले की सुनवाई के दौरान योग गुरु बाबा रामदेव पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि वह किसी के नियंत्रण में नहीं हैं और अपनी ही दुनिया में रहते हैं। कोर्ट ने रामदेव के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी करने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

हाईकोर्ट ने रामदेव द्वारा हमदर्द कंपनी के शरबत पर की गई ‘शरबत जिहाद’ वाली विवादित टिप्पणी पर कड़ा रुख अपनाया। कोर्ट ने पहले ही रामदेव को हमदर्द के उत्पादों के बारे में कोई बयान देने या वीडियो साझा करने से मना किया था, लेकिन रामदेव ने इस आदेश का उल्लंघन किया।

रामदेव ने की कोर्ट के आदेश की अवमानना

जस्टिस अमित बंसल ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान कहा कि 22 अप्रैल के कोर्ट के निर्देशों के बावजूद रामदेव ने आपत्तिजनक बयान के साथ एक वीडियो जारी किया। कोर्ट ने टिप्पणी की कि रामदेव किसी के नियंत्रण में नहीं हैं और वह अपनी ही दुनिया में रहते हैं। बता दें कि हमदर्द नेशनल फाउंडेशन इंडिया ने रामदेव और उनकी कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड के खिलाफ उनकी विवादित टिप्पणी को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी।

पहले भी मिली थी चेतावनी

इससे पहले 22 अप्रैल को हुई सुनवाई में भी दिल्ली हाईकोर्ट ने रामदेव के ‘शरबत जिहाद’ बयान पर नाराजगी जताते हुए कड़े आदेश जारी करने की चेतावनी दी थी। जस्टिस अमित बंसल ने कहा था कि इस बयान से न्यायालय की अंतरात्मा को ठेस पहुंची है और इसका कोई औचित्य नहीं है। कोर्ट ने रामदेव के वकील को अगली सुनवाई में उपस्थित रहने और निर्देश प्राप्त करने का आदेश दिया था।

रामदेव की विवादित टिप्पणी

रामदेव ने 3 अप्रैल को अपने शरबत ब्रांड का प्रचार करते हुए हमदर्द के शरबत ‘रूह आफजा’ पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने दावा किया था कि रूह आफजा से कमाई गई राशि का उपयोग मदरसों और मस्जिदों के निर्माण में किया जाता है। बाद में रामदेव ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसी ब्रांड या समुदाय का नाम नहीं लिया।

हमदर्द की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने कोर्ट में कहा कि रामदेव का बयान अपमान से कहीं आगे है और यह ‘सांप्रदायिक विभाजन’ पैदा करने का प्रयास है। उन्होंने कहा, “यह नफरत फैलाने वाला बयान है। रामदेव ‘शरबत जिहाद’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्हें अपना काम करना चाहिए, हमें क्यों परेशान कर रहे हैं?” चूंकि सुनवाई के दौरान रामदेव की ओर से कोई वकील बहस के लिए उपलब्ध नहीं था, कोर्ट ने मामले को आगे बढ़ाया।

The post ‘शरबत जिहाद’ मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की रामदेव को फटकार: ‘किसी के नियंत्रण में नहीं, अपनी दुनिया में रहते हैं’ appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews

रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews

📅 11 Sep 2026 शेयर
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews

जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews

📅 11 Sep 2026 शेयर
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews

ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews

📅 09 Sep 2026 शेयर
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद

Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद

📅 08 Sep 2026 शेयर
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |

खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |

📅 07 Sep 2026 शेयर
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

📅 01 Sep 2026 शेयर
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

📅 10 Aug 2026 शेयर
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

📅 15 Jul 2026 शेयर
14 July 2026

14 July 2026

📅 14 Jul 2026 शेयर
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

📅 14 Jul 2026 शेयर
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

📅 13 Jul 2026 शेयर
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

📅 28 Jun 2026 शेयर
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

📅 06 Jun 2026 शेयर
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

📅 05 Jun 2026 शेयर
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

📅 25 May 2026 शेयर
🔍 कोई वीडियो नहीं मिला।

Previous articleपहलगाम हमला: सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को लगाई फटकार, कहा- ‘सुरक्षा बलों का मनोबल न गिराएं’
Next articleभारत का पाकिस्तान को कड़ा संदेश, डरा हुआ इस्लामाबाद बोला ये
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।