Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर डीएम ने यूनियन और एसबीआई बैंक शाखाओं का किया...

Jaunpur News जौनपुर डीएम ने यूनियन और एसबीआई बैंक शाखाओं का किया निरीक्षण, लंबित आवेदनों पर जताई नाराजगी

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर डीएम बैंक निरीक्षण सीएम युवा उद्यमी योजना जौनपुर यूनियन बैंक जौनपुर खबर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शिकायत बैंक ऋण अनुपात रिपोर्ट

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सोमवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) की सिविल लाइंस शाखा और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीएम युवा उद्यमी योजना के लंबित आवेदनों के समय से निस्तारण न होने पर गहरी नाराजगी जताई। साथ ही यूनियन बैंक के कम ऋण जमा अनुपात को लेकर शाखा प्रबंधक चंदन कुमार के विरुद्ध बैंक मैनेजमेंट द्वारा कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

SBI में सबसे अधिक आवेदन लंबित पाए गए

स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर क्षेत्र प्रमुख अनिल कुमार को निर्देशित किया गया कि सभी लंबित आवेदनों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने बताया कि SBI में सर्वाधिक आवेदन लंबित हैं, जो अस्वीकार्य है।

जिलास्तरीय समन्वय पर दिया जोर

जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक अभय श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि सभी बैंकों में लंबित सीएम युवा उद्यमी योजना के आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कराया जाए और स्वीकृत ऋण पत्रावलियों का वितरण जल्द से जल्द हो।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News डीएम दिनेश चंद्र ने किया प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण, बच्चों की प्रतिभा देख कर बांटी मिठाइयां
Next articleJaunpur News UPSC 2024 टॉपर जौनपुर जौनपुर के अभिषेक सिंह IAS गौतम सिंह UPSC सफलता प्रशांत सिंह 10वीं रैंक UPSC जौनपुर सिविल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।