Home आवाज़ न्यूज़ पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र में निधन…

पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र में निधन…

0
🔊 खबर सुनें

पोप फ्रांसिस का सोमवार को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इसकी घोषणा वेटिकन केमरलेंगो कार्डिनल केविन फेरेल ने की।

पोप फ्रांसिस का सोमवार को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इसकी घोषणा वेटिकन केमरलेंगो कार्डिनल केविन फेरेल ने की। “आज सुबह 7:35 बजे, रोम के बिशप फ्रांसिस पिता के घर लौट आए। उनका पूरा जीवन प्रभु और उनके चर्च की सेवा के लिए समर्पित था,” फैरेल ने घोषणा में कहा। पोप फ्रांसिस अब हमारे बीच नहीं रहे। सोमवार 21 अप्रैल, 2025 को 88 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उन्होंने वेटिकन के कासा सांता मार्टा स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। वेटिकन समाचार के मुताबिक, वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीते दिन ईस्टर के अवसर पर लंबे समय के बाद वे लोगों के सामने आए थे।

पोप फ्रांसिस लंबे समय से बीमार चल रहे थे। लगभग एक महीने तक अस्पताल में इलाज कराने के बाद पोप 24 मार्च को अपने निवास स्थान कासा सांता मार्टा लौटे थे। अस्पताल से लौटने पर उन्होंने बड़ी संख्या में अस्पताल के बाहर जमा हुए लोगों को आशीर्वाद दिया था। सार्वजनिक रूप से पोप को देखने के बाद लोग काफी खुश दिखे थे और जयकारे भी लगाए थे।

The post पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र में निधन… appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकर्नाटक के पूर्व डीजीपी की हत्या मामले में पत्नी और बेटी पर मामला दर्ज..
Next articleझारखंड में 8 नक्सलियों के मारे जाने के बाद अमित शाह ने कहा, “नक्सलवाद को खत्म करने की हमारी मुहिम जारी रहेगी..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।